Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 01 अप्रैल से 30 नवम्बर तक 5877.12 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले-उप...

01 अप्रैल से 30 नवम्बर तक 5877.12 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले-उप परिवहन आयुक्त

253

01 अप्रैल, 2022 से 30 नवम्बर, 2022 तक प्रवर्तन की कार्यवाही से लखनऊ परिक्षेत्र में 5877.12 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले गए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग अनाधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अप्रैल, 2022 से 30 नवम्बर, 2022 तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 120453 वाहनों का चालान किया गया तथा 13123 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 5877.12 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया। परिवहन उपायुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अप्रैल, 2022 से 30 नवम्बर, 2022 तक की गई कार्रवाई में 5900 बसों का, 21040 ट्रकों का तथा 93513 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 1581 बसों, 4882 ट्रकों व 6660 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी। परिवहन मंत्री की मंशानुरूप अनधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का परिवहन विभाग सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कर रहा है। अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी।