नगर पालिका व नगर पंचायतों की चेयरमैन आरक्षण सूची जारी

फतेहपुर। सोमवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश के 544 नगर पंचायतों एवं 199 नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद की आरक्षण सूची जारी करते हुए प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की स्थिति साफ कर दी है, जिसकी वजह से दावेदारों के बीच जो ऊहापोह की स्थिति थी उस पर विराम लग गया है।उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई सूची के तहत फतेहपुर जनपद की आठ नगर पंचायतों एवं दो नगर पालिकाओं में चेयरमैन पद के लिए आरक्षण व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के कारीकान धाता, किशनपुर व खखरेरू नगर पंचायत में अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षित की गई है। मालूम हो कि शासन द्वारा अभी हाल में ही फतेहपुर जिले में कारी कान धाता, खखरेरू व असोथर को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया गया है।

फतेहपुर की दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों की चेयरमैन आरक्षण सूची जारी। फतेहपुर सदर नगर पालिका अनारक्षित, बिंदकी ओबीसी महिला घोषित। नगर पंचायत कारी कान धाता, खखरेरू व किशनपुर अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षित। असोथर अनुसूचित जाति, खागा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, हथगाम पिछड़ा वर्ग, बहुआ सामान्य महिला, व कोड़ा जहानाबाद अनारक्षित घोषित। आरक्षण घोषित होने के साथ ही ऊहापोह की स्थिति पर लगा विराम।

इसी प्रकार असोथर नगर पंचायत को अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित किया गया है, जबकि हथगाम नगर पंचायत को अन्य पिछड़ा वर्ग व खागा नगर पंचायत को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सुरक्षित किया गया है। जबकि बहुआ नगर पंचायत सामान्य महिला व कोडा जहानाबाद को अनारक्षित घोषित किया गया है। उधर जिले की दो नगर पालिका परिषद फतेहपुर सदर एवं बिंदकी में क्रमशः अनारक्षित तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए घोषित की गई है। कुल मिलाकर चेयरमैन पद के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद के चुनाव में किस्मत आजमाने वालों की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है और प्रत्याशी पूरे जोश खरोश के साथ तैयारियों को जामा पहनाने में जुट गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button