घायलों को परिवहन निगम की तरफ से दी गई सहायता राशि

घाघरा घाट के पास हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को परिवहन निगम की तरफ से दी गई सहायता राशि।


लखनऊ। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर घाघरा घाट के पास ईदगाह डिपो की बस के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से गंभीर रूप से घायल 04 यात्रियों को 05-05 हजार रूपये तथा 01 यात्री को 02 हजार रूपये की सहायता राशि क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन द्वारा प्रदान की गयी। इन सभी घायल यात्रियों का उपचार बहराइच जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इसमें श्रावस्ती निवासी कन्हई लाल आयु 25 वर्ष, नेपाल निवासी दुर्गा उर्फ शिवा आयु 35 वर्ष तथा धनीराम आयु 40 वर्ष, सीतापुर निवासी राम प्रकाश आयु 39 वर्ष है। नेपाल निवासी विशाल आयु 21 वर्ष को 02 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गयी। यह जानकारी उ0प्र0 परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बस में कुल 32 यात्री सवार थे। उनमें से 05 यात्री एवं ट्रक चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि 10 यात्री जिन्हें मामूली चोटंे थी को मरहम पट्टी करके डिस्चार्ज कर दिया गया एवं उन्हें उनके गन्तव्य स्थानों के लिए निगम की बस में बैठाकर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button