सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मऊडिपो,को दी गयी पदावनति

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मऊडिपो,को दी गयी पदावनति, की जायेगी सरकारी धन की रिकवरी।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एम0डी0 संजय कुमार ने आगरा क्षेत्र के फाउन्ड्री नगर डिपो के तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पी0के0 सिंह को निगम को हानि पहुंचाने का दोषी पाते हुए वर्तमान पद से एक पद नीचे पदावनति एवं सरकारी धन की रिकवरी उनके वेतन/देयकों से किये जाने के आदेश जारी किये हैं।


संजय कुमार ने बताया कि श्री पी0के0 सिंह सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फाउन्ड्री नगर डिपो आगरा के पद पर रहते हुए अपात्र कर्मचारियों का विशेष अवकाश स्वीकृत कर निगम को कुल रु0 3,44,894 का हानि पहुंचाया तथा बिजली घर बस स्टेशन के प्रसाधन के लैवेट्री ब्लॉक से रु0 1,39,840 जमा न कराकर निगम को कुल रु0 4,87,784 की हानि पहंुचायी, जिसकी वसूली श्री सिंह के वेतन/देयकों से की जायेगी।


एम0डी0 परिवहन निगम ने बताया कि श्री पी0के0 सिंह ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने तथा मनमर्जी से कार्य करने के कारण निगम के प्रतिफल में 171.06 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। पी0के0 सिंह को इस कारण से मौजूदा पद से एक पद निम्न अवनति के आदेश जारी किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button