कानपुर चिड़ियाघर में दर्दनाक हादसा,महिला की मौत

कानपुर चिड़ियाघर में दर्दनाक हादसा, टॉय ट्रेन की बोगी में फंसकर महिला की मौत।

अजय सिंह

कानपुर। कानपुर चिड़ियाघर में एक महिला की टॉय ट्रेन की बोगी में फंसने से मौत हो गई। पेशे से शिक्षिका महिला अंजू शर्मा अपने पति और बच्चों के साथ चिड़ियाघर घूमने आईं थी। चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त हादसा हो गया। घटना पर पहुंचे चिड़ियाघर स्टाफ से बोगी से महिला को अलग किया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रामादेवी के बंगाली कॉलोनी की रहने वाली अंजू शर्मा सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वह अपने पति सुबोध शर्मा व बेटा और बेटी के साथ शनिवार को चिड़ियाघर घूमने आईं थीं। चिड़ियाघर में घूमने के लिए उनके पति और दोनों बच्चे टॉय ट्रेन में बैठ गए थे।

बताते हैं कि महिला ट्रेन में बैठ नहीं सकी थी और अचानक ट्रेन चलना शुरू हो गई। ट्रेन की धीमी गति को देखते हुए महिला ने भी चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन अचानक सामने एक खंभा आ गया और वह उससे टकरा गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता महिला बोगी में फंस गई और काफी आगे तक रगड़ती चली गई।

इस घटना से चिड़ियाघर में हड़कंप मच गया। मौके पर चिड़ियाघर का स्टाफ पहुंच गया और फिर महिला को ट्रेन से बाहर निकाला। हैलट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।सूचना चिड़ियाघर घर के अधिकारियों को हुई तो वहां भी हड़कंप मच गया। चिड़ियाघर के अधिकारी महिला को कार से हैलट अस्पताल ले गए लेकिन यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button