19 नवम्बर से गन्ना का पेराई का कार्य प्रारम्भ

अयोध्या। पेराई सत्र 2022-23 हेतु जनपद मे स्थित रौजागाॅंव चीनी में दिनांक 19 नवम्बर 2022 से गन्ना का पेराई का कार्य प्रारम्भ हो गया है तथा के.एम.शुगर मिल मोती नगर में दिनांक 28 नवम्बर 2022 से प्रारम्भ हो रहा है। गन्ना किसानों को पर्ची की सूचना उनके द्वारा दर्ज कराये गये मोबाईल नम्बर पर भेजी जा रही है। कतिपय गन्ना किसानों को भेजे गये 87 से 88 प्रतिशत एस.एम.एस. ही जा रहे हैं शेष फेल हो जा रहे हैं। गन्ना किसान भाईयों से अनुरोध हैं यदि उनके मोबाईल नम्बर बदल गये हों अथवा अन्य किसी कारणवश उनके मोबाईल पर एस.एम.एस. प्राप्त नही हो रहे हों तो तत्काल अपनी गन्ना समिति/गन्ना पर्यवेक्षक से सम्पर्क कर उसे ठीक करा लें ताकि उन्हे गन्ना पर्ची प्राप्त करने में किसी भी असुविधा का सामना न करना पङें। गन्ने से संबंधित समस्त सूचना  eGanna एप व बेबसाइट www.caneup.in पर भी उपलब्ध हैं जहाॅं सभी जानकारी देखी जा सकती है। उक्त जानकारी जिला गन्ना अधिकारी ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button