पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ आज तड़के रिंग रोड पर हुई मुठभेड़।

वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट के थाना बड़ागांव क्षेत्र में हुई मुठभेड़ । शातिर बदमाशों के मूवमेंट को इंटरसेप्ट करने हेतु वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस की टीम ने की घेराबंदी । अपने को घिरता देख क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस टीम पर बदमाशों ने कई राउंड फायर किया । क्राइम ब्रांच के आरक्षी शिव बाबू को लगी गोली । पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश गंभीर रूप से घायल, तीसरा बदमाश मौके से हुआ फरार । बदमाशों के पास से बरामद हुआ एक 9 mm Browning पिस्टल और एक 32 बोर का पिस्टल ।

एक काले रंग की बाइक, मोबाइल फोन और कुछ कागजात बरामद । बदमाशों को समुचित इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौका ए वारदात के लिए फील्ड यूनिट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी रवाना । हाल ही में दरोगा की लूटी हुई पिस्टल से बरामद 9 mm Browning पिस्टल के मिलान की कार्यवाही हेतु हेड आर्मोरर को भेजा गया । मुठभेड़ में घायल दोनो बदमाशों को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है । दोनो की डेड बॉडी मोर्चरी में रखवा दी गई है । दोनो के शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। प्रथम दृष्टया दोनो बाहर प्रांत के लग रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button