Sunday, March 29, 2026
Advertisement
Home राजनीति प्रदेश की दुर्दशा पर क्यों नहीं बात करते मुख्यमंत्री….?

प्रदेश की दुर्दशा पर क्यों नहीं बात करते मुख्यमंत्री….?

296

संजय सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी एक दिवसीय दौरे पर जनपद कानपुर जहां पर जिला/शहर अध्यक्ष, एवं मानेश चन्द्र दीक्षित, आलोक मिश्रा, पवन गुप्ता, नेक चन्द्र पाण्डेय, मदन मोहन शुक्ला, तथा जनपद के  कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जाजमऊ पुल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात दोपहर 12ः30 कानपुर स्थित तिलक हाल में नगर निकाय चुनाव से संबंधित संगठनात्मक चर्चा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया जहां पर कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष अमित पांडे कानपुर शहर उत्तरी नौशाद आलम मंसूरी एवं दक्षिणी हरकिशन भारती के साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री खाबरी को माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री खाबरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाहर के राज्यों में जाकर झूठ परोस रहे हैं। उत्तर प्रदेश की दुर्दशा पर क्यों नहीं मुख्यमंत्री बात करते? आज प्रदेश के हालात देख लीजिए स्वास्थ सेवाओं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। उत्तर प्रदेश डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की चपेट में है मगर अस्पतालों में मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री जिस भी प्रदेश में जाते हैं विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने की बात करते हैं। उत्तर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है। ज्यादातर नगर निगम में भाजपा की सरकार है, मगर फागिंग तक नहीं हो पाती। नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में जहां बेरोजगारी चरम पर है ,बलात्कार जैसे अपराध बहुत बढ़ गए हैं और भुखमरी में उत्तर प्रदेश और गुजरात इस समय भारत के राज्यों में सबसे आगे हैं पर मुख्यमंत्री बाहर के राज्यों में जाकर रामराज की बात करते हैं, उत्तर प्रदेश मॉडल लागू करने की बात करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश इस समय भारत के पिछड़े राज्यों में नंबर वन है। श्री खाबरी ने आगे कहा कि ‘‘कुछ दिन तो गुजारों उत्तर प्रदेश में’’

कांग्रेस अध्यक्ष श्री खाबरी आगे कहा कि वर्तमान समय में हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। ऐसे में हम सभी को एक साथ मिलकर उनसे डटकर सामना करना होगा। आने वाले दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पार्टी उन्हीं लोगों को चुनाव लड़ाएगी जो लंबे समय से कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेश के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव पूर्व विधायक संजीव दरयाबादी नेेक चंद्र पांडे सोहेल अख्तर अंसारी प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी, प्रदेश सचिव विकास अवस्थी, कानपुर नगर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अमित पांडे, शहर अध्यक्ष उत्तरी नौशाद आलम मंसूरी, एवं दक्षिणी हरिकिशन भारती, अभिनव तिवारी, मोहम्मद हमीम (पार्षद), संदीप पाण्डेय, मोहम्मद इकबाल, डेविड, युवक कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष कनिष्क पांडे, मानेश दीक्षित मीडिया कोऑर्डिनेटर अमिताभ मिश्रा सहित जनपद के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अंध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे कल दिनांक 3 नवम्बर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के तहत राजधानी लखनऊ के निम्नलिखित वार्डाे में पद यात्रा करेंगे। संजय सिंह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोडो यात्रा देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से पीडित आम जनता को भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से जागरूक कर निजात दिलाने हेतु एवं लोगों में जो नफरत की खाई बढ़ गई है उसे पाट कर आपसी प्रेम बढ़ाने हेतु है। इसी क्रम में कल दिनांक प्रातः 8ः00 बजे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे राजधानी लखनऊ के न्यू हैदरगंज प्रथम वार्ड भारत जोडो यात्रा के तहत पदयात्रा शुरू करेंगे।उन्होंने बताया कि वार्ड न्यू हैदरगंज प्रथम से शुरू होने वाली पदयात्रा वार्ड अम्बरगंज, मौलाना कल्बे आबिद द्वितीय, अचार्य नरेन्द्रदेव, कश्मीरी मोहल्ला, गढ़ी पीर खां, भवानीगंज , शीतलादेवी, तिलकनगर, सआदतगंज, मौलाना कल्बे आबिद प्रथम, बालागंज, कालीजी से होते हुए कन्हैया माधवपुर वार्ड में सम्पन्न होगी उक्त कार्यक्रम में लखनऊ उत्तरी शहर कांग्रेेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू भी सम्मिलित होंगे।