Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home राजनीति उत्तर प्रदेश में योगी सरकार फेल-नकुल दुबे

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार फेल-नकुल दुबे

249

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि योगी और मोदी सरकार का महिमामंडन हो रहा है हालात उसके विपरीत चल रहे हैं। अपराध के मामलों में चाहे हत्या या फिर बलात्कार के मामले हो, उसमें बेतहाशा वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई हर तरफ जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। अस्पतालों में लम्बी-लम्बी लाइन लगी हैं, डेंगू के मामले में सरकारी अस्पताल इलाज दे पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।  प्लेटलेट्स की व्यवस्था कराने में अस्पताल असक्षम हैं, सरकारी अमला असहाय महसूस कर रहा है। ईमानदार कर्मचारियों का अभाव है। फागिंग अगर डेंगू ग्रस्त क्षेत्र आलमबाग व फैजुल्लागंज में कराना है तो सरकार नदी के किनारे फागिंग कराने की बात कर रही है। जनता के साथ एक गजब मजाक चल रहा है पर जनता सब समझ रही है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, के मामले में उत्तर प्रदेश की पार्ट- 2 योगी सरकार को जनता ने फेल मान लिया है और आने वाले हर चुनाव में चाहे व निकाय चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव, उत्तर प्रदेश में काबिज भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने का मन बना लिया है।  

       

उन्होंने आगे कहा कि आज देश में सच बनाम झूठ की लड़ाई चल रही है। सच अगर सुनना हो, देखना हो तो राहुल गांधी जी की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा में देखा एवं सुना जा सकता है। जहां देश की पीडित जनता, किसानों, मछुआरों, बेरोजगारों, आदिवासियों, की पीड़ा को सुना जा रहा है और भविष्य में उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया जा रहा है। अगर झूठ, फरेब, चार सौ बीसी देखना है तो भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यक्रम में देखा जा सकता है, जहां पर हजारों करोड़ों की बाते होती है मगर धरातल पर सिर्फ पांच किलो राशन के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। देश को विश्व गुरू बनाने का सपना दिखाया गया मगर धरातल पर लगता है कि व्यक्ति जीवन पर्यन्त पांच किलो सरकारी राशन पर निर्भर रहने के लिए मजबूर रहेगा।  

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के अन्तर्गत एक युवती के साथ हुई दुष्कर्म सम्बन्धी घटना के संज्ञान के आने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी जी के निर्देश पर सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल कल दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को जनपद कन्नौज जायेगा। संजय सिंह आगे ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल के सदस्यगण उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश महासचिव शरद मिश्रा, प्रदेश सचिव नीतम सचान, विजय मिश्रा, पूर्व सचिव उषा दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी कन्नौज के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल एवं मीर हारून अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी कन्नौज घटना की वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए घटनास्थल पर जायेंगे तथा पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर स्थानीय प्रशासन से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेंगे।

संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक घटना का जिक्र करते हुए श्री दुबे ने कहा कि अभी बेमौसम बारिश के बाद जनपद बहराइच के एक गांव में मैं गया जहां पूरी की पूरी धान की फसल बर्बाद हो गयी और फसल बीमा कंपनियों ने पानी से डूबी फसल का मुआवजा देने से मना कर दिया। सड़कों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ की सड़कों का हाल बहुत खराब है। दीपावली में मुफ्त सिलेण्डर की बात भी खोखली निकली। इस झूठ के आडंबर को हमें आपको मिलकर खत्म करना होगा।  देश के अडानी अंबानीकरण को रोकना होगा और भारत का पुराना गौरव वापस दिलाना होगा। आईये हम सब मिलकर राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से जुडे़। झूठ का पर्दाफाश करें सच के साथ चले और देश के वास्तविक विकास में अपना योगदान दें।

प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि इसी क्रमशः लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी के साथ साथ संगठन की समीक्षा  की गयी। बैठक में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला  प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, सैफ अली नकवी, अभिषेक पटेल, सुशील पासी, प्रदेश सचिव दुर्ग विजय सिंह मान, जीत लाल सरोज, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता संजय सिंह, विशाल सिंह राजपूत, सचिन रावत, तनुज पुनिया, अनस रहमान, जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई, मो0 नसीम चौधरी, प्रहलाद पटेल, उत्कर्ष अवस्थी, संतोष भार्गव, बृजेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, जय प्रकाश मिश्रा, अनस रहमान, शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्रज्ञा सिंह, डॉ0 सुधा मिश्रा, शहाना सिद्दीकी, कमला सोनी, डॉ0 राकेश तिवारी एडवोकेट, प्रवीन सेंगर, बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रियंका रावत, हमजा शफीक, रीतू राज दिवाकर, नरेन्द्र गौतम, आदि मौजूद रहे।