Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या उ0प्र0 और देश के विकास का प्रतिनिधित्व करते-मुख्यमंत्री Representing the development of...

उ0प्र0 और देश के विकास का प्रतिनिधित्व करते-मुख्यमंत्री Representing the development of Uttar Pradesh and the country – Chief Minister

283

मुख्यमंत्री अयोध्या में संत समाज के साथ दीपावली की बधाई और सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दीपोत्सव-2022 में प्रधानमंत्री जी के सान्निध्य में अयोध्या में प्रज्ज्वलित किए गए दीपक उ0प्र0 और देश के विकास का प्रतिनिधित्व करते। हमे हर्षाेल्लास से दीपावली मनाने के साथ साथ किसी गरीब और कमजोर व्यक्ति को भी सहयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उपहार भेंट किए।मुख्यमंत्री ने श्री हनुमानगढ़ी और श्रीराम लला का दर्शन पूजन किया।


अयोध्या/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दीपोत्सव-2022 में प्रधानमंत्री जी के सान्निध्य में जनपद अयोध्या में प्रज्ज्वलित किए गए दीपक उत्तर प्रदेश और देश के विकास का प्रतिनिधित्व करते हैं। छठे दीपोत्सव में 15 लाख 76 हजार दीए जलाकर अयोध्या एवं देश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अंकित हुआ है। यह दीपोत्सव पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। यह उत्सव श्रद्धालुओं की भावनाओं एवं संकल्प को प्रदर्शित करता है।मुख्यमंत्री ने यह विचार आज जनपद अयोध्या में संत समाज के साथ दीपावली की बधाई एवं सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार संत महात्माओं के हितार्थ और मठों के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। पहले भी महात्माओं को नगर निगम में कर रियायत जैसी सुविधाएं प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा चुकी हैं।


मुख्यमंत्री ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें स्वयं हर्षाेल्लास के साथ दीपावली मनाने के साथ-साथ किसी गरीब और कमजोर व्यक्ति को भी सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं गोरखपुर के कमजोर वर्गों एवं वनटांगिया समाज के साथ दीपावली मनाएंगे एवं मुसहर समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व0 श्री अशोक सिंघल के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इससे पूर्व, उन्होंने सरयू होटल में शासन-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। तत्पश्चात उन्होंने श्री हनुमान गढ़ी एवं श्रीराम लला का दर्शन पूजन किया और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महन्त नृत्यगोपाल दास से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट किए।