Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या नेवरा से मवई ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का कार्य...

नेवरा से मवई ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का कार्य शुरू

310

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुदस्सिर हुसैन

भेलसर(अयोध्या)। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के नेवरा से ब्लॉक मवई मुख्यालय को जाने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग का कार्य शुरू हो गया है।आपको बता दें कि यह संपर्क मार्ग काफ़ी वर्षो से बदहाल पड़ा था।इस मार्ग पर चलने वालो को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था।इस बदहाल संपर्क मार्ग की खबर को दैनिक हिंदी जन मोर्चा समाचार पत्र ने इसे प्रमुखता से अपने अंक में प्रकाशित किया।खबर छपने के बाद लोनिवि ने संज्ञान लेते हुए जगह जगह गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया।जिससे कई वर्षो से बदहाल पड़े इस संपर्क मार्ग का कायाकल्प शुरू हो गया है।जल्द ही आम जन मानस के लिए आवागमन सुगम होगा।सड़क पर कार्य शुरू होते देख लोगो में खुशी का माहौल दिखाई दिया।लोगों ने कहा अब राहत मिलेगी।