जूही से लापता हुए तीन बच्चे उन्नाव में मिले

तीनों बरामद किये गये बच्चों से पुलिस करेगी पूछतांछ।

कानपुर। सोमवार को जूही से संदिग्ध हालात में लापता हुए तीन बच्चों को जूही थाने की पुलिस ने उन्नाव से बरामद कर लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। आखिर वह उन्नाव कैसे पहुंचे और घर से कैसे लापता हुए।जूही रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रिक्शा चालक सर्वेश का बेटा आयुष्मान उर्फ सूफियान (8) और प्रवेश का बेटा रेहान (10) पास की कच्ची बस्ती निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नीरज बाल्मीकि की बेटी ईशा (12) के साथ रविवार शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रहे थे। तीनों संदिग्ध हालात में लापता हो गए। तीनों के बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिवार और पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। फिर जूही थाने की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके तीनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।

डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि तीनों बच्चों की तलाश में पांच टीमों को लगाया गया था। जीआरपी और पड़ोसी जिले की पुलिस को भी सूचना दी गई थी। तीनों बच्चे सोमवार को उन्नाव में मिल गए हैं। तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तीनों बच्चों के लापता होने के बाद से पुलिस बहुत तेजी से सक्रिय हो गई थी। क्योंकि कैंट में बीते महीने बच्चे को अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी।

हत्यारोपी इलाके के ही थे और पहचान खुलने के डर से बच्चे की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया था। 11 अक्तूबर को बादशाहीनाका से बच्चे का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। इस बात को लेकर परिवार के लोग और पुलिस दहशत में थी। अब बच्चों के मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तीनों से पूछताछ कर रही है। किसी ने अगवा करने के बाद फंसने के डर से या पुलिस की सक्रियता देखकर तो नहीं छोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button