जब शहर विकसित होंगे तभी देश विकसित होगा-मुख्य सचिव Country will develop only when cities develop: Chief Secretary

कानपुर नगर वासियों के सुझाव प्राप्त करने के लिए कानपुर@2047 के लोगो एवं वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया। इसी तर्ज पर सभी जनपदों के विकास की रूपरेखा लोगों का सुझाव लेकर तैयार की जायेगी,आने वाली पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा सुविधायें मिलें, इसके लिये अभी से प्लानिंग के साथ कार्य करना जरूरीन पैसे की कमी है, न जगह की कमी है और न ही टेक्नोलाजी की, आवश्यकता है बेहतर उपयोग करने की। जब शहर विकसित होंगे, तभी हमारा देश विकसित होगा।

 कानपुर/लखनऊ। कानपुर नगर वासियों के सुझाव प्राप्त करने के लिए कानपुर@2047 के लोगो एवं वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया। इसी तर्ज पर जनपदों के विकास की रूपरेखा लोगों का सुझाव लेकर तैयार की जायेगी। मुख्य सचिव ने बताया कि आने वाली पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा सुविधायें मिलें, इसके लिये अभी से प्लानिंग के साथ कार्य करना जरूरी है। 25 वर्ष बाद 2047 में कानपुर नगर कैसा होगा, इस दिशा में कार्य कर रहा है। लोगों के सुझाव प्राप्त करने के लिए कानपुर@2047 वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से कानपुर नगरवासी कमियां बताने के साथ अपने बहुमूल्य़ सुझाव दे सकते हैं। अन्य जनपदों को भी इसी तर्ज पर कार्य करना होगा।


          उन्होंने कहा कि पिछले पाँच सालों में उत्तर प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रदेश के विकास के लिए युवाओं की सहभागिता जरूरी है। प्रधानमंत्री जी ने आगामी 25 सालों में देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। यह उसी विज़न की शुरुआत है। प्रधानमंत्री जो संकल्प लेते हैं वह सिद्ध करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की इकोनॉमी को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि जब शहर विकसित होंगे, तभी हमारा देश विकसित होगा। संकल्प से ही सिद्धी संभव है। न पैसे की कमी है, न जगह की कमी है और न ही टेक्नोलाजी की, आवश्यकता है बेहतर उपयोग करने की। शहर का विकास अधिकारी नहीं, बल्कि आम जनमानस करते हैं, अधिकारी उसे आगे बढ़ाते हैं। शहर स्थानीय लोगों का होता है, बाकी लोग उसमें मददगार होते हैं। शहर तमाम सारे वर्गों से मिलकर बनता है, हर वर्ग को शहर के विकास के बारे में सोचना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button