नगर पंचायतों में रैपिड सर्वे सूची का 15 अक्टूबर को किया जायेगा प्रकाशन-अपर जिलाधिकारी

प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज, लालगंज, डेरवा, हीरागंज, कटरा गुलाब सिंह, गड़वारा, मानधाता में रैपिड सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा चुका है जिसका प्रकाशन दिनांक 15 अक्टूबर को नगर पंचायतों के सूचना पट्ट पर किया जायेगा। इस सम्बन्ध में यदि किसी को आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति दिनांक 18 अक्टूबर 2022 तक नगर पंचायत कार्यालय अथवा सम्बन्धित उपजिलाधिकारी कार्यालय अथवा अपर जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त कराया जा सकता है। दिनांक 18 अक्टूबर 2022 के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार किया जाना सम्भव नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button