खनन माफिया का पीछा कर रही पुलिस टीम पर हमला

अजय सिंह

मुरादाबाद। खनन माफिया का पीछा कर रही पुलिस टीम पर माफियाओं ने किया हमला। दो पुलिसकर्मी गोली लगने से हुए घायल, 50 हज़ार के ईनामी खनन माफिया ज़फ़र का पीछा कर रही थी मुरादाबाद पुलिस। पीछा करते करते खनन माफिया जफर उत्तराखंड बॉर्डर क्रॉस कर जसपुर में दाखिल हो गया। जफर और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर को फायरिंग,इंस्पेक्टर ठाकुरद्वारा सहित दो पुलिसकर्मी हुए घायल। घायल पुलिस कर्मियों को कराया गया अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने भी की खनन माफिया पर जवाबी फायरिंग,फायरिंग में एक महिला की हुई मौत। महिला की मौत के बाद अक्रोशित ग्रामीण ने 4 पुलिस वालो को बनाया बंधक। पुलिस वालों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी हेमंत कुटियाल, एसपीआरए संदीप मीणा पहुंचे मौके पर जनपद के कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही रिजर्व पुलिस फोर्स को भी की गई कॉल, उत्तराखंड के जसपुर में धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझा रहे हैं पुलिस अधिकारी। कोतवाली ठाकुरद्वारा पुलिस खनन माफिया ज़फ़र का पीछा करते करते पहुंच गई उत्तराखंड की सीमा में।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button