प्रेमी के घर से निकला प्रेमिका का कंकाल

दो साल बाद प्रेमी के घर में जमीन से निकला प्रेमिका का कंकाल। हत्या कर शव को घर में गाड़ कर फरार हो गया था आरोपी प्रेमी।

फ़िरोज़ाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कीठौत में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को अपने ही घर में गाड़ दिया और पूरा परिवार फरार हो गया। वहीं मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी गौरब दो साल बाद पुलिस की हिरासत में आया। वहीं पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर शव को जमीन ने निकलवाया तो पूरा गांव बालिका के नरकंकाल को देख सिहर उठा।

बता दे सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कीठौत में खुशबू पुत्री भीकम ‌सिंह उम्र 20 साल दीपावली की दौज 21 नम्बवर 2020 को अपने घर से गायब हो गयी थी। खुशबू के गायब होते ही उसके मां आशा देवी पत्नी भीकम सिंह ने इसकी रिपोर्ट सिरसागंज थाने में 21 नम्बर को गौरव पुत्र चंद्रभान के नामजद खुशबू को बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खूशबू के गायब होने के बाद उसी रात से गौरव उसके पिता ‌मुन्नालाल, भाई अक्षय व अर्जेस और मां ज्ञान देवी घर से हो गये ‌थे। पुलिस की काफी खोजबीन के बाद भी दो साल तक गौरब का कोई सुराग नही लगा। लेकिन खूशबू के पिता भीकम ‌सिंह व भाई रवी और अंकुश लगातार पुलिस के संपर्क में थे। शनिवार को जब गौरव की सूचना पुलिस को मुखविर से मिली तो पुलिस ने उसे घेराबंदी करते हुऐ सिरसागंज में नगला अनूप के पास से दबोच लिया।

गौरब से जब पुलिस ने सख्ती करते हुऐ खूशबू के बारे में पूछा तो उसे सच्चाई कबूलते देर नही लगी। गौरब ने पुलिस को बताया कि 20 तारीख की रात को ही उसने खूशबू की हत्या कर दी थी और उसे अपने घर में ही कमरे के अन्दर जमीन में गाड़ दिया था। खूशबू की हत्या के बाद पूरा परिवार हरियाणा भाग गया था। पुलिस ने गौरब की निशानदेही पर खूशबू के शव को गौरव के घर से खुदाई कर बरामद कर लिया। गौरव के घर से पुलिस को तीन फुट जमीन के नीचे खूशबू का कंकाल बरामद हुआ। वहीं गांव के लोग भी इस पूरी घटना से स्तब्ध थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button