Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 08 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

08 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

205

08 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं सभी नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयोजक/प्रवक्ता अशोक सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि दिनांक 08 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। एवं सभी नव नियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेन्द्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा), एवं योगेश दीक्षित जी पदभार ग्रहण करेंगे।

अशोक सिंह ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला/शहर अध्यक्ष/ब्लाक/वार्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, वर्तमान/पूर्व सांसद/विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, विगत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी एवं फ्रंटल संगठन/विभाग/प्रकोष्ठ के प्रदेश/जिला/शहर चेयरमैन/अध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।