देश व प्रदेश भर में नेता जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की दुआयें

मुलायम सिंह के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होने के लिये सैफई में संकट मोचक जप किया गया। देश व प्रदेश भर में नेता जी के चाहने वाले उनकी तबियत में सुधार के लिये कर रहे दुआयें।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में समर्थक उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने हनुमान चालीसा का पाठ और संकट मोचक जप शुरू किया है। सैफई के लोगों का कहना है कि नेताजी फिर से स्वस्थ होकर घर लौंटेंगे और ईश्वर से यही कामना कर रहे हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव दिल्ली के मेदांता अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए समर्थक ईश्वर से कामना कर रहा है। मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में भी लोग अपने नेताजी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। सैफई महोत्सव ग्राउंड में स्थित हनुमान मंदिर में जुटे समर्थक मुलायम सिंह यादव की फोटो सामने रखकर उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने के लिए हवन-पूजन कर रहे हैं। यहां पर ग्रामीणों ने हनुमान चालीसा का पाठ और संकट मोचक जप भी शुरू किया है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रतीक यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत सभी परिवार के लोग फिलहाल उनके पास अस्पताल में है। सैफई के लोग महाष्टमी के दिन अपने घरों में देवी से उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

सैफई में संतोष शाक्य पूर्व प्रधान, राम नरेश यादव पूर्व प्रधान, रामबाबू यादव प्रधान, राकेश यादव प्रधान, दशरथ सिंह यादव ठेकेदार, दिनेश यादव मास्टर, यदुवीर सिंह एडवोकेट, मुकेश गुप्ता पूर्व प्रधान, पुनीत पाल, प्रेम सिंह यादव पूर्व प्रधान, रामगोपाल यादव पूर्व प्रधान आदि मंदिर में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button