महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी आदर्श हैं

 लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी हमारे आदर्श हैं उनके द्वारा जो सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजाद कराने का प्रयास किया गया उसका कीर्तिमान भारत देश के अलावा तमाम अन्य देशों में प्रख्यात है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जी0पी0ओ0 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज यहां जी0पी0ओ0 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्हांेने गांधी जी के प्रिय भजनों का आनन्द भी लिया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, निदेशक सूचना शिशिर तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महात्मा गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक  नेता थे। वे सत्याग्रह ( व्यापक सविनय अवज्ञा )  के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गयी थी जिसने भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम चलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज यहां शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव मुख्यंत्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, निदेशक सूचना शिशिर तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने महात्मा गांधी जी काव्य शैलियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने किसानों, श्रमिकों, और नगरीय श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए एकजुट किया वर्ष 1921 में भारतीय राष्ट्रीय की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने देशभर में दरिद्रता से मुक्ति दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण, व आत्मनिर्भरता के लिए अस्पृश्यता के विरोध में अनेकों कार्यक्रम चलाये।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने आगे कहा कि महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, आदि ने भी उनकी कार्यशैली एवं राजनीतिक सूझ बूझ पर व्याख्यान किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रो0 विनोद चंद्रा, संपूर्णानंद मिश्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह, पंकज तिवारी, राजेश सिंह काली, राकेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, बृजेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, नईम सिद्दीकी, इरशाद अली, विजय बहादुर, शहाना सिद्दीकी, संजय शर्मा, के0के0 शुक्ला, प्रदीप कनौजिया, प्रज्ञा सिंह, अयूब सिद्दीकी, सोमेश सिंह चौहान, सुधा मिश्रा, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button