Friday, May 22, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 01 अक्टूबर को बाराबंकी में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 01 अक्टूबर को बाराबंकी में

325

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शनिवार 01 अक्टूबर को बाराबंकी के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से पार्टी द्वारा शुरू किये गये सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत बाराबंकी में पल्हरी चौराहा में स्थित जवेरा पार्क में दोपहर 12 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।