देश की निगाह भारत जोड़ो यात्रा पर

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे से प्रभावित होकर तथा राहुल गांधी की नफरत बेरोजगारी, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर की जा रही भारत जोडो यात्रा से प्रभावित होकर प्रमुख समाजसेवी राम उजागर यादव, आशीष यादव, सीमा मोहन, के साथ सैकड़ों लोगों ने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी के सदस्तया ग्रहण कराई।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि सदस्यता ग्रहण कराते हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म समभाव की पार्टी है, देश और प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए वह केवल कांग्रेस सरकार में ही हुए। आज पूरा प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई का दंश झेल रहा है पूरे देश की निगाह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर लगी हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया। उपस्थित प्रमुख लोगों में महासचिव संगठन दिनेश सिंह, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनोज यादव संगठन सचिव अनिल यादव, प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, शुचि विश्वास, संजय सिंह, प्रियंका, गुप्ता, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, मनोज यादव फौजी अदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button