पंखुड़ी पाठक सोशल मीडिया की चेयरमैन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पंखुड़ी पाठक को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया का चेयरमैन एवं युवा नेता दानिश आजम वारसी, शालिनी सिंह, शुभम शुक्ला को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया का उपाध्यक्ष एवं विपिन गुप्ता को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया हैं।प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, प्रदेश सचिव/संगठन प्रभारी अनिल यादव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, अंशू अवस्थी, प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव, संजय सिंह, सचिन रावत, संजय सिंह, विशाल राजपूत, प्रभाकर मिश्रा, निशिकांत, हरे राम मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, सुधा मिश्रा आदि ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए, राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button