आप ने निकाय चुनावों के लिए जारी किया आवेदन पत्र

निकाय चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी किया आवेदन पत्र. सरयू से संगम तक महंगाई भगाओ-रोजगार बचाओ पदयात्रा निकालेगी आप. मोदी अडानी को नंबर 1 बनाना चाहते हैं, अरविंद केजरीवाल भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाना चाहते हैं. सरकार अपने चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश का खजाना खाली कर रही है.

लपंकज यादव

खनऊ – राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी पूर्ण रूप से हो चुकी है. उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से आप कार्यकर्ता वार्ड कमेटी, बूथ कमेटी बनाने का कार्य कर रहे थे. संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने तीन जगह प्रांतीय सम्मेलन किया है जिसमें काशी, आजमगढ़ और बस्ती शामिल है. उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को मुरादाबाद के रूहेलखंड में प्रांतीय सम्मेलन होने जा रहा है. संगठन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को उन्होंने 8 प्रांतों में विभाजित किया है और हर प्रांत में नगरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो रहा है.

सांसद संजय सिंह ने कहा की आम आदमी पार्टी अब मजबूत संगठन हेतु बूथ स्तर और मोहल्ला प्रभारी स्तर पर अच्छे प्रत्याशियों को चुनाव में उतारेगी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मोहल्ला प्रभारी का सिस्टम बनाया है. उन्होंने मोहल्ला प्रभारी का उल्लेख करते हुए कहा कि हर 30 घर पर एक मोहल्ला प्रभारी होगा. उन्होंने कहा इसके साथ-साथ नगर पालिकाओं में जो भ्रष्टाचार पनप रहा है जैसे निराधार नियुक्तियां, फर्जी करमचारी और गंदगी का जमावड़ा, सड़कों के नाम पर भ्रष्टाचार, नालियों के नाम पर भ्रष्टाचार, हाउस टैक्स के नाम पर भ्रष्टाचार, उसके खिलाफ आप संघर्ष करेगी.

नगर निकाय चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी किया आवेदन पत्र

संजय सिंह ने कहा कि इसके लिए आज से आम आदमी पार्टी एक नई शुरुआत करने जा रही है कि जो लोग सभासद का इलेक्शन नगर पालिका, नगर पंचायत में पार्षद हेतु, नगर निगमों में चेयरमैन पद हेतु, नगर पालिका और नगर पंचायत में मेयर का इलेक्शन लड़ना चाहते हैं उनके लिए आम आदमी पार्टी एक आवेदन पत्र जारी कर रही है. उन्होंने कहा कि जो संभावित प्रत्याशी इन पदों पर आवेदन करेंगे हम उनका पूर्ण विवरण मांगेंगे और जिला स्तर पर उसकी जांच करवाएंगे फिर हमारी चुनाव समिति जिसके अध्यक्ष सभाजीत सिंह, सदस्य ब्रज कुमारी सिंह, अनूप पांडेय, सुबोध यादव और सरबजीत सिंह मक्कड़ हैं वह प्रत्याशियों द्वारा दिए गए विवरण पर निर्णय लेगी. संजय सिंह ने बताया कि इस आवेदन पत्र की फीस मात्र ₹100 होगी.

सरकार अपने चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश का खजाना खाली कर रही है

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी विकराल रूप धारण कर चुकी है. संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश का खजाना खाली करती जा रही है. उन्होंने कहा ऐसी खराब नीति की वजह से एक तरफ अडानी की संपत्ति 13 लाख करोड़ रुपए हो जाती है दूसरी तरफ भुखमरी में भारत 116 देशों की सूची में 101 नंबर पर पहुंच जाता है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मोदी सरकार से 8 वर्षों से 22 करोड़ लोगों ने रोजगार मांगा और संसद में प्रधानमंत्री जी ने बताया कि 700000 लोगों को नौकरियां दी गई है. संजय सिंह ने कहा कि आज मूलभूत आवश्यकताओं वाली वस्तुओं पर सरकार ने टैक्स लगा दिया है. आज आटा, दूध, दही, चावल, छाछ, पेट्रोल, डीजल, गैस, चूल्हा, सिलेंडर, सब पर सरकार ने टैक्स लगा दिया है और दुखद तो यह कि जीवन रक्षक दवाओं जैसे टी बी, कैंसर, किडनी, लीवर, हार्ट की दवाओं पर भी टैक्स लगा दिया गया है.

मोदी अडानी को नंबर 1 बनाना चाहते हैं जबकि अरविंद केजरीवाल भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाना चाहते हैं –

संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ देशवासियों के उपयोग में आने वाली हर वस्तुओं पर मूल्य वृद्धि कर दी गई है वहीं दूसरी तरफ अपने पूंजीपति मित्रों का कॉरपोरेट टैक्स 30 परसेंट से घटाकर 22 परसेंट कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का नारा है महंगाई भगाओ रोजगार बचाओ और इसी नारे के साथ हम आप कार्यकर्ताओं के साथ 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सरयू से संगम तक पदयात्रा कर विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि यह 11 अक्टूबर वही तिथि है जब लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था और 21 अक्टूबर वही तारीख है जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया था. सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश किया है. यूपी के किसानों को आशा थी कि उनको मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी लेकिन सदन में ऊर्जा मंत्री ने यह बात साफ कर दी कि किसानों को मुफ्त बिजली नहीं दी जाएगी और इस तरह से एक बार फिर स्पष्ट हुआ कि भाजपा जुमला पार्टी है, निराधार बातों द्वारा लोगों को बेवकूफ बनाने का काम करती है. उन्होंने कहा कि मोदी जी का संकल्प है कि अडानी को दुनिया का नंबर 1 अमीर आदमी बनाना है जबकि अरविंद केजरीवाल का उद्देश्य है कि भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है और यही अंतर है दोनों विचारधाराओं में जिसे जनता अब समझ रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button