‘‘कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत की’’

प्रधानमंत्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ समापन। जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, किसानों ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

प्रतापगढ़। तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में आज प्रधानमंत्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित ‘‘कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत की’’ चित्र प्रदर्शनी तथा केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णय, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी का समापन हुआ। प्रदर्शनी का अवलोकन सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, अधिकारियों, किसानों, छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। किसानों, ग्रामीणों सहित जनसामान्य ने माननीय प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर काफी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के जीवन संघर्षो तथा केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई। सूचना विभाग द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं/उपलब्धियों से सम्बन्धित प्रचार साहित्य का वितरण प्रदर्शनी में आये हुये छात्र-छात्राओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य को किया गया।


प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्कृष्ट वैश्विक ख्याति, देश की संस्कृति, किताबों के समंदर के गोताखोर, हिमालय की गोद में, निर्धारित हो रहा पथ स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष, सदैव जनता के साथ, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत, नारी शक्ति से देश की तरक्की, वीआईपी कल्चर को गुडबाय, साफ नियत सही विकास, स्कूल चले हम, ड्रीम बिग सोलर पावर, भारतीय दर्शन एवं विरासत का संरक्षण, बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि, जितना ऊँचा कद उतनी विशाल प्रतिमा, गुमनाम नायकों को उचित सम्मान, मेरे देश के जवान तुझको शत् शत् प्रणाम, देश की संस्कृति का गर्व से प्रदर्शन, जब दुनिया देती है प्रधानमंत्री को सम्मान बढ़ जाती है भारत की शान, काशी का कायाकल्प एवं दुनिया को योग पथ पर लाने में मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा आदि से सम्बन्धित तथ्यों पर आधारित चित्रों को दर्शाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button