जब भगवान ही अराजक हो जायें…

जब भगवान का दर्जा प्राप्त डाँक्टर ही अराजक हो जायें…

अजय सिंह

बलरामपुर। कलयुग में भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर गुंडा और शैतान होने लगे हैं। ऐसा ही कुछ ताजा मामला बलरामपुर जनपद के जिला मेमोरियल चिकित्सालय से हैं जहां पर आए दिन डॉ अपनी गुंडई से पेश नजर आ रहे हैं इससे पहले भी कवरेज करने गए पत्रकार पर भी जानलेवा हमला किया था और आज पीड़ित के पुत्र दिव्यांशु पांडे अपनी मां की इलाज करवाने के लिए जिला मेमोरियलचिकित्सालय आया था और इमरजेंसी वार्ड में गया जहां के डॉक्टर के द्वारा डॉ रमेश पांडे नामक डॉक्टर के पास भेज दिया।

उनके चेंबर में पहुंचा तो करीब 20 मिनट तक असहाय दर्द के साथ भुगतता हुआ अपनी मां को लेकर बाहर खड़ा रहा जिसे देखने के लिए डॉक्टर रमेश पांडेय से अनुरोध किया उसी वक़्त डॉ साहब झुलझला उठे और पुत्र दिव्यांशु पांडे को मारने लगे पीड़ित वही गिर गया जब इसकी सूचना पीड़ित पिता को मिली तो वहाँ पर पूछने की नियत से पीड़ित पहुंचा उसे भी डॉक्टर रमेश पाण्डे और उनके साथ के 4 अन्य लोगो ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू किया जिसे गंभीर रूप से चोट आई हैं।जिसकी सूचना डायल 112 को किसी प्रकार से दिया मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने वहां से पीड़ितों को नगर कोतवाली में लाई जहां पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button