अयोध्या राजकीय IT I परिसर में रोजगार मेले का आयोजन-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने निर्देश पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता केन्द्र एवं श्रम विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में 21 सितम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से राजकीय आई0टी0आई0 परिसर, बेनीगंज, अयोध्या में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियां भाग ले रही है तथा मेले में हाईस्कूल से स्नातकोत्तर एवं आई0टी0आई0 डिप्लोमा, बीटेक पास एवं कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है भाग ले सकते है। इस रोजगार मेले में लगभग 2000 या इससे अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों के उपस्थित होने की संभावना है। रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु एवं कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन कराने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी रोजगार मेले के कार्य हेतु लगाई गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button