Thursday, April 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नेपाल एवं भारत का पारस्परिक सम्बन्ध आज भी मधुर है -धर्मवीर प्रजापति

नेपाल एवं भारत का पारस्परिक सम्बन्ध आज भी मधुर है -धर्मवीर प्रजापति

337

लखनऊ। उ0प्र0 के कारागार एवं होमगार्डस राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कृष्णचन्द्र नेपाली पोखरेल, मुख्यमंत्री मंड़की प्रदेश पोखरा, एवं खगराज अधिकारी, पूर्व गृहमंत्री नेपाल से शिष्टाचार भेंट कर भगवद् गीता की एक प्रति भेंट की। श्री प्रजापति ने कहा कि भारत एवं नेपाल का आपसी सम्बन्ध हजारो वर्षो से रहा है।

दोनो देशों की संस्कृति एवं सभ्यता अति प्राचीन हैं। साय ही नेपाल हमारा मित्र देश है। भारत नेपाल दोनो देशों का आपसी मधुर संबंध होना भी विदेश नीति के तहत जरूरी है। इसके पूर्व उन्होंने नेपाल की राजधानी काठामाण्डू स्थित आदि शक्ति मा0 गुहेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।