पेंशनरों की लड़ाई में अब महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी

अजय सिंह

लखनऊ। ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति और अपट्रान वी आर एस कर्मचारी कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज टिकैतराय तालाब लखनऊ के प्रांगण में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमे न्यूनतम पेंशन न बढ़ाये जाने तथा स्वेच्छापूर्वक सेवा निवृत्त ले चुके अपट्रान कर्मियों के पी एफ, वेतन एवं अन्य देयको के पिछले 21 वर्षो से भुगतान न किए पर भारी आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनरों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैये की खुलकर आलोचना की।

सभा को मुख्यरूप से अपट्रान समिति की ओर से अध्यक्ष सुभाष चौबे, वी पी सिंह ,अचल मेहता, मुकेश भटनागर, सी एल बनदानी तथा ईपीएस 95 समिति से ओम शंकर तिवारी राष्ट्रीय सचिव, के एस तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजीव भटनागर मुख्य समन्वयक, राजेश तिवारी मंडल उपाध्यक्ष ने संबोधित किया। सभा का संचालन मध्य जोन के अध्यक्ष आर एन द्विवेदी ने किया।

सभा में महिला कर्मियों ने ऐलान किया कि वह अब शांत बैठने वाली नहीं है, पेंशनरों के हर आन्दोलन में वह कंधे से कंधा मिलाकर भाग लेंगी, वक्ताओं में विशेष रूप से महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा गीता वर्मा के साथ लक्ष्मी कुरील,सुनीता सोनकर, किरण मेहता व रेणु वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा का आयोजन सुभाष चौबे तथा आर एन द्विवेदी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button