प्रसपा नेता के गेस्टहाउस पर चला बुल्डोजर

अजय सिंह

कानपुर में केडीए की टीम ने अपनी जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर आज कार्रवाई शुरू कर दी। बर्रा बाईपास चौराहा के पास दिव्यांशी गार्डन के नाम से प्रसपा नेता विनोद प्रजापति ने गेस्ट हाउस का निर्माण किया था। अधिकारियों की मौजूदगी में गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है। साथ ही भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद है।

वहीं ओएसडी सत शुक्ला ने बताया कि 2009 में केडीए की जमीन पर अवैध निर्माण कर गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया था। इसका नक्शा भी पास नहीं था। अवैध तरीके से इसकी रजिस्ट्री कराई गई थी। निर्माण गिराने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पूरा पालन किया गया है।

बता दें कि योगी सरकार में माफिया मुख्तार अंसारी की प्रॉपर्टीज पर बुलडोजर चलाने वाले अधिकारी सत शुक्ला इस वक्त केडीए में बतौर ओएसडी सत शुक्ला की मौजूद हैं। इनकी निगरानी में पूरे अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button