विपक्ष की एकजुटता पर हुआ विश्वास

विपक्ष की एकजुटता पर हुआ विश्वास,अखिलेश यादव को 2024 में तख्ता पलटने की उम्मीद दिखी।

लखनऊ। अब सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को भी विपक्ष की एक जुटता पर यकीन आने लगा है। शायद यही वजह है कि उन्हें 2024 में होने वाले चुनावों में तख्ता पलट की उम्मीद जागती दिखाई दे रही है।सोमवार को सपा (Sapa) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की BJP सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगा दिया। अखिलेश ने कहा कि जनता सब जानती है कि कौन दल भाजपा के साथ हैं और कौन उनके खिलाफ।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी एकता के लिए वैसे तो राष्ट्रीय स्तर पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर लगातार प्रयास में लगे हैं। उधर बिहार में भी समीकरण बदला है। वहां के नेता भी प्रयास कर रहे हैं। कुल मिलाकर भाजपा के खिलाफ एक मंच तैयार हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को पीछे ले जा रही है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जनता है। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों के बाद BJP सत्ता से बाहर जाएगी। अखिलेश यादव ने लिखित बयान में कहा कि “2024 के आसन्न लोकसभा चुनाव में यूपी की बड़ी जिम्मेदारी है। सपा जनता के बीच जाएगी और लोगों को बताएगी कि जो दूसरे राजनीतिक दल हैं वह सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button