अधिकार सेना ने उठाई किशोरी से दुष्कर्म मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग

लखनऊ। संभल जनपद के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटवा गांव में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस के ऊपर यह आरोप है कि पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष से समझौता कराए जाने का दबाव बनाया गया और रात में ही पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार करा दिया गया। यह घटना बहुत ही संवेदनशील व गंभीर है।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि किशोरी के अंतिम संस्कार के समय वहाँ पुलिस मौजूद नहीं थी। जबकि अधिकार सेना को एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें किशोरी के अंतिम संस्कार के समय वहाँ पुलिस के अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने प्राप्त वीडियो को डीजीपी व अन्य संबंधित सीनियर पुलिस अफसरों को भेज कर प्रशासन से मांग की है कि यदि 2 दिन के अंदर इस घटना की निष्पक्ष जांच नहीं की जाती है तो वह स्वम संभल जाएंगे और अधिकार सेना पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button