नाबालिग से सौतेले भाइयों ने किया दुष्कर्म

जिला बाल कल्याण समित के हस्तक्षेप से हरकत में आयी पुलिस। नाबालिग से सौतेले भाइयों ने किया दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती।

कानपुर। यतीमखाना में एक नाबालिग बच्ची ने दो दिन पूर्व कलाई की नस काट ली थी। बच्ची कहना था कि उसके सौतेले भाइयों ने दुष्कर्म किया। जब गोद लेने वाले माता-पिता को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मुझे वापस यतीमखाना में डाल दिया।

अब मामला खुलने के डर से उसे पिता के पास भी नहीं जाने दिया जा रहा है। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई करने की बजाए दबा दिया। अब मंगलवार को जिला बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है। 16 वर्षीय बांदा निवासी नाबालिग पीड़िता के मुताबिक मां की मौत के बाद पिता ने वहीं के एक यतीमखाना में तीनों बहनों को रख दिया था। वहां से सभी को कोई न कोई अपने साथ ले गया। इस बच्ची को नाला रोड स्थित घर के रसूखदार परिवार ने गोद लिया था। यहां पर मेरे साथ सौतेले भाइयों ने दुष्कर्म किया।

बच्ची ने स्कूल की टीचर को आपबीती बताई तो उनके परिजनों को स्कूल में तलब किया गया। मामले की जानकारी परिजनों तक पहुचने पर उन्होंने यतीमखाना कर्नलगंज में दोबारा डाल दिया। उधर मामला खुलने के डर से बच्ची के पिता के साथ भी उसे वापस नहीं जाने दिया गया। इससे तंग होकर बच्ची ने अपने कलाई की नस काट ली थी। बच्ची को उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और सूचना पर कर्नलगंज पुलिस भी जांच करने पहुंची। साथ ही थानेदार के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button