उत्तर प्रदेश ने देश को कोविड काल खण्ड में अनेक मॉडल दिये

उ0प्र0 ने देश को कोविड काल खण्ड में अनेक मॉडल दिये।

विगत ढाई वर्षाें से हमने सदी की सबसे बड़ी महामारी का सामना किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने जिस जज्बे के साथ कोरोना महामारी का सामना किया, उसे दुनिया ने सराहा। उत्तर प्रदेश की जनता ने भी आत्मानुशासन के साथ अपना पूरा सहयोग राज्य सरकार के कार्यक्रमों के साथ जुड़कर दिया। ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट तथा टीकाकरण के कार्यक्रमों द्वारा किये गये सामूहिक प्रयासों के परिणाम हमें देखने को मिल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश ने देश को कोविड काल खण्ड में अनेक मॉडल दिये। आज उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टेस्ट, सर्वाधिक टीकाकरण करने के साथ ही सर्वाधिक लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाला राज्य भी है। यह सबसे बड़ी आबादी का प्रदेश होने के बावजूद सभी जनपदों में कोविड-19 के आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने वाला राज्य भी है।

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई सरकार 05 वर्ष का अपना सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार निर्वाचित होकर आयी। यह 37 वर्षाें के बाद देखने को मिला है। यह भी उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ कि कोई मुख्यमंत्री 05 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक, बिना डिगे, बिना रुके पूरा करने के बाद पुनः शपथ ग्रहण कर प्रदेश की जनता की सेवा के लिए कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button