मोदी सरकार ने पूंजीपति मित्रों के लिये देश को कंगाल कर दिया-संजय सिंह

  • भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना, बेरोजगारी दूर करना,किसानों को उनकी फसल का दो गुना दाम दिलाने और माताओं बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेंगे।
  • आप कल निकालेगी तिरंगा यात्रा, यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, समृध्दि, भाईचारा और विकास को बढ़ावा देना।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूंजीपतियों का 15 लाख करोड़ का कर्ज़ा क्यों माफ़ किया।
  • केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का बजट 63 हजार करोड़ रूपये कम कर दिया।
  • मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के लिये देश को कंगाल कर दिया।
  • मोदी सरकार ने आटा, दाल, चावल, दूध, दही पर टैक्स लगा दिया।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें आप सांसद संजय सिंह ने तिरंगा संकल्प यात्रा और नदियों के सफाई अभियान पर बात करते हुए कहा की नदियों को स्वच्छ रखना सभी की ज़िम्मेदारी है जिसके चलते वो स्वयं हर रविवार ग़ाज़ियाबाद की हिंडन नदी की सफाई में हिस्सा लेने पहुँचते हैं साथ ही आप कार्यकर्त्ता विभिन्न शहरों में नदियों की सफाई में लगे हुए हैं। उन्होनें कहा की तिरंगा यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित की गईं हैं और कल 14 अगस्त को फिर हम तिरंगा यात्रा निकालेंगे जिसमें हम तिरंगे के नीचे संकल्प लेंगे की हमें भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, रोज़गार को बढ़ाना है, किसानों को उनकी फसल का दो गुना दाम मिले और माताओं बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेंगे। संजय सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा का उद्देश्य एकता, समृध्दि, भाईचारे, विकास को बढ़ावा देना है। संजय सिंह ने कहा की आज़ादी के 75 वर्ष बाद पूर्व की सरकारें और विशेषकर भाजपा ने आज देश की जो हालत कर दी है वो अत्यंत दुखद और शर्मनाक है।

संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की ये कैसा विकास है की भारतीय सेना का बजट नरेंद्र मोदी की सरकार में 63000 करोड़ रूपये कम कर दिया गया है। आज आटा, दाल, चावल, दूध, दही पर टैक्स लगाया जा रहा है, रसोई का गैस 1100 से ऊपर चला गया, डीज़ल पेट्रोल का हाल तो सभी को पता ही है और सबसे दुखद तो ये की 800 जीवनरक्षक दवाओं पर टैक्स लगाया गया है, इस तरह जनता से सरकार ने 27 लाख करोड़ रूपये इकट्ठा किया है। भरष्टाचार के सन्दर्भ में संजय सिंह ने कहा की डी. एच. एफ. एल. कम्पनी ने 42817 करोड़ का घोटाला किया और खुद को बचाने के लिए उसने भाजपा को 29 करोड़ का चंदा दे दिया दे दिया।

संजय सिंह ने कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को देश के सामने एक्सपोज़ करने का काम किया है. उन्होनें प्रधानमंत्री से पूछा की किस प्रावधान के तहत आपने पूंजीपतियों का लाखों करोड़ का कर्ज़ा माफ़ कर दिया ? उन्होनें इस बात को स्पष्ट रूप से कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूंजीपतियों का 15 लाख करोड़ का कर्ज़ा माफ़ कर देशवासियों पर अतिरिक्त कर्ज़ा लाद दिया है।इस बीच सांसद संजय सिंह ने मानव संवेदनाओं और धार्मिक सौहार्द को मज़बूत बनाने वाला ” वनदे तिरंगा ” नाम से एक डॉक्यूमेंटरी वीडियो भी सभी को दिखाया जिसे आपसी भाईचारे का बेहतरीन उदहारण कहना ग़लत नहीं होगा जिसका श्रेय उन्होनें उत्तर प्रदेश की आप पार्टी की कल्चरल विंग की हेड वैशाली जी को दिया।

तिरंगा शाखा के प्रमुख आशुतोष सेंगर ने प्रेस वार्ता में कहा की हर घर तिरंगा लगाने की होड़ में सभी को ध्यान रखे कि तिरंगे का अपमान हो, क्रांतिकारियों के बलिदान से ये तिरंगा मिला है इसकी हिफाजत करना संम्मान करना हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है । जनक प्रसाद ने तिरंगा शाखा को हर जगह खोलने का उद्देश्य बताया की भारत को नंबर एक पर लाना है जिसके देश के हर नागरिक को अच्छी शिक्षा मिलना और स्वस्थ होना अति आवश्यक है। उत्तर प्रदेश की आप पार्टी की कल्चरल विंग की हेड वैशाली ने अपनी वीडियो डॉक्यूमेंटरी को अधिक से अधिक वाइरल करने की अपील की है। कायनात सिद्दीकी ने कहा की तिरंगा शाखा के माध्यम से अधिक से अधिक लोग जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button