आजादी की 75 वीं वर्षगांठ कांग्रेस द्वारा देश व्यापी गौरव यात्रा के आयोजन

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देश व्यापी गौरव यात्रा के आयोजन के क्रम में आज प्रदेश भर में पैदल मार्च नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन की महागाथा और बलिदान हुए हमारे आजादी के नायकों की वीरगाथा पर प्रकाश डाला गया और आपसी भाईचारा, सद्भाव व देश की एकता-अखंडता को और मजबूत करने की शपथ कांग्रेस जनों एवं आम नागरिकों ने ली।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान को याद करने और जन-जन को महापुरुषों के बलिदान की महागाथा से अवगत कराने हेतु कांग्रेस ने देशव्यापी गौरव यात्रा कार्यक्रम प्रारंभ किये हैं, जिसके माध्यम से कांग्रेस जन एक समृद्ध, समावेशी लोकतांत्रिक और सामंजस्य से भरे राष्ट्रनिर्माण के मूल को बढ़ाने हेतु पदयात्रा और नुक्कड़ सभा कर रहे हैं। जिसे आम नागरिकों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

संजय सिंह ने बताया कि गौरव यात्रा के क्रम में आज लखनऊ दक्षिण के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह के नेतृत्व में पद यात्रा सरोजनी नगर चुंगी से प्रारम्भ होकर पराग होते हुए राम मनोहर लोहिया विधि कालेज तक पहुॅंची, जहॉं पर राष्ट्रगान के उपरान्त यात्रा का समापन किया गया। इस पदयात्रा में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, कांग्रेस नेता शब्बीर हाशमी, राकेश पाण्डेय, शशांक त्रिपाठी ‘अंशु’, पंकज तिवारी, नीरज तिवारी, आशुतोष मिश्रा, अमित मिश्रा, अरविन्द गिरि, गोविन्द सिंह, किरण शर्मा, विभा त्रिपाठी, शीला मिश्रा, सुशीला शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गोसाईगंज के पटेल पार्क स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एक अन्य पदयात्रा का प्रारम्भ किया गया। जो पटेल पार्क से गोसाईगंज बाजार होते हुए गोसाईगंज ब्लाक पर स्थित प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक पं0 रामपाल त्रिवेदी जी की प्रतिमा पर पहुॅंची। जहॉं पर पं0 रामपाल त्रिवेदी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरान्त नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यहॉं से यह पदयात्र शिवलर पहुॅंची जहॉं पर राष्ट्रगान के साथ इसका समापन किया गया। इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक इंदल रावत, सरोजनी नगर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रूद्र दमन सिंह, उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

आज तमकुही राज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक अजय लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “आज़ादी की गौरव यात्रा” निकाली।”आज़ादी की गौरव यात्रा” सेवरही नगर के शहीद स्मारक से शुरू होकर किसान डिग्री कॉलेज होते हुए तमकुही राज बाजार में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक पदयात्रा करते हुए संपन्न हुई।अजय लल्लू ने कहा कि, ‘यह पदयात्रा देश में भाजपा – आरएसएस द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति के खिलाफ़ हिंदुस्तान की सांझी विरासत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए की गई। सांझी विरासत, सद्भावना के देश में नफरत को कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में खत्म करेगी। बिना रुके हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button