रुदौली को मिली दो बड़ी सौगात

विधायक के प्रयास से रुदौली को मिली दो बड़ी सौगात।रानीमऊ चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने किया विधायक का जोरदार स्वागत।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)। रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव के अथक प्रयास से रुदौली विधानसभा में दो बड़ी सौगातें मिली।रुदौली नगर पालिका के सीमा विस्तार व कामाख्या धाम को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है।वही विधायक के लखनऊ से रुदौली आगमन पर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा रानीमऊ चौराहा पर भव्य स्वागत किया।इसी क्रम में रूदौली नगर में हनुमान किला पर व कामाख्या धाम में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।रुदौली विधानसभा की जनता सहित कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र का आभार व्यक्त किया है।


इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता तेज तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,बाबाबाज़ार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,अजय शुक्ला,कारिया शुक्ला,पंकज यादव,विजेंदर शर्मा,राम प्रेस यादव,राजेश शर्मा,सुनील मिश्रा,धर्मेंद्र वर्मा,डॉ कुलदीप यादव,जेपी यादव,सुरेंद्र यादव,गिरधारी बीडीसी,आफताब अहमद,भानु यादव,तारिक खान,मोहम्मद खान,संजय यादव,रमेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button