जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का निरीक्षण

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमा र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने जिला कारागार अयोध्या का किया आकस्मिक निरीक्षण। इस दौरान अधिकारी द्वय द्वारा पाकशाला व लॉन्ड्री का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के अलावा मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। तदोपरांत किशोर बैरक सहित विभिन्न बैरकों में जाकर जेल में निरुद्ध कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और नियमानुसार प्रदत्त सभी सुविधाएं कैदियों को मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारी द्वय द्वारा कारागार में स्थित चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया तथा कैदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली व चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिला कारागार की व्यवस्थाओं से जिलाधिकारी व एसएसपी संतुष्ट दिखे। इस दौरान अधीक्षक कारागार शशीकांत मिश्रा व डिप्टी जेलर गिरीश कुमार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button