गोरखपुर में 1.61 एकड़ गोरखपुर गौरव संग्रहालय का होगा निर्माण-जयवीर सिंह

गोरखपुर में 1.61 एकड़ गोरखपुर गौरव संग्रहालय का निर्माण कराया जायेगा।

गोरखपुर/लखनऊ। जनपद गोरखपुर में पर्यटकों के आवागमन को देखते हुए उच्च स्तरीय पर्यटक सुविधाये उपलब्ध कराने तथा उनके अनुभव को और यादगार बनाने के लिए गोरखपुर गौरव संग्रहालय का निर्माण कराया जायेगा। इस परियोजना का अभी हाल में ही मा0 मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया था।यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि गोरखपुर में प्रस्तावित गौरव संग्रहालय का क्षेत्रफल 1.61 एकड़ होगा तथा इस संग्रहालय का भवन 03 मंजिला बनाने का प्रस्ताव है। इसके अंदर प्रदर्शन हेतु 12 गैलरी प्रस्तावित की गयी है। इसके अलावा अतिरिक्त प्रशासनिक ब्लाक, कैफेटेरिया, ऑडिटोरियम, ओपन एयर थीयेटर, पार्किंग तथा पाथ-वे का प्रावधान किया गया है।


पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा इंगित किया गया है कि गोरखपुर स्वतंत्रता आंदोलन कि 04 बड़ी घटनाओं का साक्षी रहा है। इसलिए संग्रहालय में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को प्रमुखता से स्थान दिया जाये। इसके अलावा संग्रहालय में स्वतंत्रता आंदोलन से संबधित पूरे भारत तथा भारत में उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से लेकर आजादी के अमृत महोत्सव तक की गौरव गाथा का उल्लेख किया जाना चाहिए। भारत की पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक विरासत को भी संग्रहालय में चित्रित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही ऐतिहासिक तथ्यो से छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button