कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी उ0प्र0 में नगर निकाय चुनाव- सत्य नारायण पटेल

सचिन रावत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्य नारायण पटेल जी की मौजूदगी में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में नगर निकाय चुनाव किस तरह से मजबूती से लड़कर जीता जाय इस विषय पर चर्चा कर रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।सचिन रावत ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव में मद्देनजर लखनऊ से सम्बन्धित जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों/पदाधिकारियों, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वर्तमान/पूर्व सांसद/विधायकगण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों, फ्रंटल संगठनों/विभागों/प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, विगत लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी गण, मौजूद रहे। बैठक में नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करना होगा। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक हम भी मजबूत नहीं होंगे और हमें कामयाबी नहीं मिलेगी। आज का माहौल बदल चुका है हमें बदलाव करके लोगों के पास जाना पडे़गा। जिस तरह से आजादी के लिए गोरे अंग्रेजों से महात्मा गांधी जी, पं0 जवाहर लाल नेहरू जी ने संघर्ष किया उसी प्रकार हमें सत्ता मंे काबिज काले अंग्रेजों को हटाने के लिए संघर्ष करना होगा और घर-घर जाकर देश की गिरती हुई अर्थव्यवस्था, नौजवानों में बढ़ी बेरोजगारी और बेतहाशा महंगाई के खिलाफ जनता को जागरूक करना होगा।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सत्य नारायण पटेल जी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी उ0प्र0 में नगर निकाय चुनाव। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए पार्टी ने चुनाव लड़ा और आप सबने पूरी ताकत से चुनाव लड़ाया उसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूँ। जनता ने हमें इस बार मौका नहीं दिया लेकिन हम इस चुनाव में जनता को जागरूक करने में कामयाब रहे जिसका सकारात्मक परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में निश्चित दिखाई देगा। हमारा लक्ष्य यह है कि हम सब मिलकर संकल्प करें, कांग्रेस संगठन को मजबूत बनायें। हम घर-घर, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों से व्यक्तिगत सम्बन्ध बनाये और उन्हें कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत करायें। आने वाले नगर निकाय चुनाव में हम बीजेपी को हराकर एक नया इतिहास रचेंगे। बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी जी ने भी संबोधित किया।

उक्त बैठक में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, सैफ अली नकवी, प्रदेश सचिव बृजेश सिंह, शहनवाज मंगल आजमी, अनसुईया शर्मा, बोधलाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांगेस कमेटी अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी, नरेश बाल्मीकि, महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता चौधरी, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज यादव, पुष्पेन्द्र श्रीवास्वत, मुकेश सिंह चौहान, नईम सिद्दीकी, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र तिवारी, डा0 जियाराम वर्मा, विजेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, संजय दीक्षित, रमेश मिश्रा, आुशतोष मिश्रा, विजय बहादुर, गिरीश मिश्रा, अनीस अंसारी, प्रदीप कनौजिया, अनस रहमान, इरशाद अली, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, सिद्धी श्री, विक्रम पाण्डेय, परवेज मंसूरी, हरनाम सिंह मुन्नु, पूर्व प्रत्याशी मनोज तिवारी, रूद्रदमन सिंह बब्लू, शहाना सिद्दीकी, रईस खान, संजय शर्मा, सुभाष मिश्रा सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button