श्रीराम जन्मभूमि परिसर का किया गया भ्रमण

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि की सुरक्षा समिति एवं सावन झूला मेले की सुरक्षा को देखते हुये आवश्यक बैठक अपर पुलिस महानिदेशक वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार के अतिरिक्त केन्द्रीय सुरक्षा बल एवं राज्य पुलिस के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें अयोध्या रेंज के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भाग लिया। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भ्रमण करते हुये कहा कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये अयोध्या में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जाय। इस अवधि में क्षेत्राधिकारियों की ड्युटी लगाते हुये विशेष सर्तकता बरती जाय।

श्रीराम जन्मभूमि परिसर का किया गया भ्रमण, एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु गठित स्थायी समिति की गोष्ठी हुई सकुशल सम्पन्न।
अपर पुलिस महानिदेशक, जोन, लखनऊ, .श्रीमान महानिरीक्षक, के0रि0पु0बल, मध्य सेक्टर, लखनऊ, .श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, मध्य जोन, लखनऊ, मण्डलायुक्त, अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र, अयोध्या, जिलाधिकारी, अयोध्या,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या, .प्रतिनिधि, गृह विभाग, उ0प्र0 शासन, सचिव, .श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या। द्वारा श्रीराम जन्मभूमि परिसर के निर्माण क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया, व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये, तत्पश्चात महोदय गण द्वारा स्थायी समिति की बैठक प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button