Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या उपजिलाधिकारी न्यायिक ने किया पदभार ग्रहण

उपजिलाधिकारी न्यायिक ने किया पदभार ग्रहण

195

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)। तहसील रुदौली में तैनात उपजिलाधिकारी न्यायिक डीपी सिंह के स्थानांतरण के बाद नवागत उपजिलाधिकारी न्यायिक अनामिका श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण कर लिया है।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि गरीबों व पीड़ितों के साथ न्याय करना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने गुणदोष के आधार पर वादों के निस्तारण पर बल देते हुए तहसील के अधिवक्ताओं से वाद के निस्तारण में सहयोग की अपील की।बार अध्यक्ष अली हैदर व महामंत्री सालिकराम यादव ने न्यायिक कार्यों में पूर्ण सहयोग की बात कही।