सहारनपुर पुलिस की शातिर गौतस्करो से मुठभेड में आरक्षी घायल

सहारनपुर पुलिस की शातिर गौतस्करो से मुठभेड में आरक्षी घायल, जवाबी फायरिंग में 01 शातिर गौतस्कर घायल/गिरफ्तार।

सहारनपुर। थाना गागलहेडी, सहारनपुर पुलिस की शातिर गौतस्करो से मुठभेड में आरक्षी उत्तम राठी घायल, जवाबी फायरिंग में 01 शातिर गौतस्कर घायल/गिरफ्तार, मौके से अवैध असलहा/कारतूस, गौकशी के उपकरण, 01 जिन्दा गौवंश बरामद हुआ।गागलहेड़ी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम चौरा खुर्द के पास गन्ने के खेत में शमशाद नाम का कुख्यात गौकश अपने एक साथी के साथ गौकशी करने जा रहा है। इस सूचना को उच्चाधिकारीगणो को बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गागलहेडी सुबे सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा ग्राम चौरा खुर्द के जंगल में बताये गये खेत के पास घेराबन्दी की गयी।

पुलिस को देखते ही शमशाद और उसके साथी ने पुलिस पार्टी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। गौतस्करो द्वारा चलाई गयी गोली से आरक्षी उत्तम राठी घायल हो गया। पुलिस पार्टी द्वारा गौतस्करो द्वारा की गयी फायरिंग का मुँहतोड जवाब दिया गया और आत्मरक्षार्थ फायर किये गये। पुलिस व गौतस्करो के बीच हुई फायरिंग में गौतस्कर शमशाद पुत्र शहजाद निवासी ग्राम हरोडा थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर घायल हो गया तथा उसका एक अन्य साथी मौके से भाग गया। भागे हुए गौतस्कर की तलाश हेतु पुलिस पार्टी द्वारा गन्ने के खेत में कॉम्बिंग की जा रही है।

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए गौतस्कर शमशाद व आरक्षी उत्तम राठी को ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस, रस्सी से बंधा हुआ 01 जिन्दा गौवंश, गौकशी के उपकरण तथा 01 एक्टिवा स्कूटी नं0 UP11BZ-6816 बरामद हुई है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध गौकशी, पशु क्रूरता, गैंगस्टर, हत्या आदि के करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी एंव बरामदगी के संबंध में थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button