सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

भेलसर(अयोध्या)। दो दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।मवई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई चौराहा पर प्राइवेट बस ने आशा देवी पत्नी राम लौटन(55 वर्ष)निवासी कामापुर थाना मवई को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल महिला को इलाज हेतु सीएचसी मवई भेजवाया जंहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया।जिसके बाद परिजनों ने घायल महिला को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जंहा शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मवई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।मवई थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button