सड़क दुर्घटना में घायल को विधायक ने पहुँचाया अस्पताल

भेलसर(अयोध्या)। मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत कामाख्या भवानी रोड पर बदलेपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया।वहीं रास्ते से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने घायल व्यक्ति को अपने निजी वाहन से तत्काल अस्पताल भिजवाया।जानकारी के मुताबिक ग्राम घटोली थाना खंडासा निवासी वहाब अली किसी कार्य से मवई जा रहे थे जैसे ही वह बदलेपुर मोड़ के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव उसी रास्ते से गुजर रहे थे तत्काल विधायक ने रुक कर घायल व्यक्ति को अपने निजी वाहन से तत्काल अस्पताल भिजवाया।जहां घायल व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button