पिपरमिंट की टंकी फटने से बुजुर्ग की मौत

पिपरमिंट की टंकी फटने से बुजुर्ग की मौत,मृतक के परिजनों से मिले विधायक।

अम्ब्रेश यादव

भेलसर(अयोध्या)। रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मत्था नेवादा गांव में 2 दिन पूर्व पिपरमिंट की टंकी फटने से गुरुदीन पुत्र गिरधारी उम्र 70 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे परिजनों ने उन्हें बाराबंकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बुधवार को उनकी की मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने पर रुदौली भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम रुदौली स्वप्निल यादव के साथ बुधवार की देर शाम घर पहुंच कर आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।विधायक ने रुदौली एसडीएम स्वप्निल यादव को निर्देश देते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को समुचित सरकारी लाभ तत्काल दिलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button