आरएसएस का झण्डा देश का झण्डा होगा

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कर्नाटक के भाजपा विधायक के बयान ‘आरएसएस का झण्डा देश का झण्डा होगा’ उसके खिलाफ दिल्ली नार्थ ऐवनू थाने में शिकायत की है। जिसमें विधायक पर राष्ट्रद्रोह की एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग की गई है। यह जनाकारी आप नेता और निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।
 
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता का बयान तिरंगा को बदलेंगे, ये देश के साथ गद्दारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय ध्वज की विरोधी है,कोई हिन्दुस्तानी इसे बदार्शत नहीं करेगा। आम आदमी पार्टी नेता महेन्द्र सिंह ने बताया कि संजय सिंह ने शिकायत पत्र में कर्नाटक के बीजेपी विधायक केएस ईश्वरप्पा द्वारा भारतीय तिरंगे का अपमान करने पर उसके ऊपर भारतीय ध्वज आचार संहिता 2002, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 और राष्ट्रहित 124 ए जैसे धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

उन्होंने शिकायत पत्र में लिखा है कि कर्नाटक के विधायक केएस ईश्वरप्पा ने कहा है कि आरएसएस का झण्डा देश का झण्डा होगा। यह बयान देश के साथ गद्दारी है। ऐसे गद्दार व्यक्ति पर भारतीय ध्वज आचार संहिता 2002, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 और राष्ट्रहित 124 ए के तहत गंभीर कार्रवाई की जानी चाहिये। यह बयान भारतीय जनता पार्टी के उस विधायक के गद्दारी के चेहरे को उजागर करता है। देश के गद्दारों को जेल में भेजना चाहिये। हमारे तिरंग का अपमान कोई भी हिन्दुस्तानी बर्दाशत नहीं करेगा। देश का राष्ट्र ध्वज बदलने के बारे में देश का कोई इंसान सोच भी नहीं सकता है। हमारे देश की आन शान बान तिरंगा कभी जीवन में भी नहीं बदल सकता है। इस देश की 130 करोड़ जनता राष्ट्रीय ध्वज के इस अपमान को बर्दाशत नहीं करेगी। इस तरीके के बयान सत्ता की सबसे बड़ी पार्टी के विधायक दे रहे हैं। यह बेहद अफसोस जनक और चिंता का विषय हे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button