उपमुख्यमंत्री को अयोध्या मंडल का प्रभार

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य को मंडलीय भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद करते हुए विकास की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण आदि कार्य के लिए अयोध्या मंडल का प्रभार दिया गया है। इस क्रम में उपमुख्यमंत्री मौर्या द्वारा दिनांक 06 जून 2022 के पश्चात अयोध्या मंडल के जनपदों में भ्रमण/स्थलीय निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके क्रम में मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि माननीय उपमुख्यमंत्री जी की अपेक्षा अनुसार भ्रमण/निरीक्षण हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण करें तथा उपमुख्यमंत्री जी द्वारा की जाने वाली समीक्षा की योजनाओं की एक सांकेतिक सूची शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित बिंदुओं पर मंडलायुक्त कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

अध्यक्ष/राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार पं0 सुनील भराला जी की अध्यक्षता में दिनांक 30 मई 2022 को सर्किट हाउस अयोध्या में पूर्वाहन 11 बजे से श्रम कल्याण परिषद की बैठक तत्पश्चात 12 बजे तक पत्रकार बन्दुओं के साथ प्रेस वार्ता आहूत की गई है। उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी उप श्रमायुक्त श्री आनंद कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों से आवाहन किया है कि बैठक में समय से प्रतिभाग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button