विधायक ने जलभराव की समस्या का किया निरीक्षण

विधायक ने जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण।रुदौली नगरपालिका व खैरनपुर ग्राम पंचायत में जल निकासी के लिए बड़े नाले बनाने की कवायद शुरू।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

भेलसर(अयोध्या)। रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने पिछले वर्ष हुए भारी बारिश में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस वर्ष बरसात से पहले नगरपालिका व खण्ड विकास अधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।गौरतलब है पुष्कर पुरम,रूदौली नगरपालिका पूरेकाजी,राम नगर कालोनी खैरनपुर व प्रकाश पुरम खैरनपुर में जलनिकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं।इस समस्या से स्थानीय लोगों ने विधायक से शिकायत की। शिकायत के बाद विधायक राम चन्द्र यादव ने मामले को संज्ञान लेते हुए शनिवार की दोपहर संबंधित अधिकारियों के साथ काॅलोनी में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।वहां पर उन्होंने सड़कों एवं गलियों पर भरे गंदे पानी व जलनिकासी की समस्या को देखते हुए नगरपालिका अधिकारियों को मौके पर बताते हुए उनको जल्द पानी निकासी के लिए नाले को बनाने के निर्देश दिए हैं।उक्त जलनिकासी को बरसात से पहले ही समाधान के लिए बड़े नाले व गलियों में नाली बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।निरीक्षण के दौरान नगरपालिका ईओ रण विजय सिंह,जेई रिजवान अहमद,खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता,ग्राम प्रधान रिंकू यादव,नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,शशिकांत मिश्रा,सचिन कसौंधन,भाजपा नेता शिवानन्द मिश्रा,संजय यादव,के.के कौशल,प्रमोद दृवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button