प्रदेश में अपराधी और पुलिस दोनों के हौसले बुलन्द-अखिलेश यादव


 राजेन्द्र चौधरी

 गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर डॉक्टर दंपत्ति घायल हैं और मुख्यमंत्री जी की बहुप्रशंसित पुलिस उन्हें टरकाने में लगी है। जौनपुर में एक मासूम छात्र को दबंगो ने मार डाला। उसका पिता रो-रोकर न्याय की मांग कर रहा है।अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में अपराधी और पुलिस इन्हीं दोनों के हौसले बुलन्द है। कानून व्यवस्था की स्थिति भाजपा 2.0 राज में दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में कहीं न कहीं लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं न होती हों। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश ‘ईज डूइंग‘ अपराध प्रदेश बन गया है।


   चंदौली में एक मासूम बेटी के साथ रेप और हत्या के आरोपों से घिरी उत्तर प्रदेश की पुलिस पर ललितपुर के पाली में पुलिस वालो द्वारा ही सामूहिक बलात्कार का आरोप लगा है। ललितपुर में रेप की शिकायत करने पहुंची नाबालिग से थाने में ही एसओ ने दरिंदगी की। इस शर्मनाक घटना की शिकार 13 वर्षीया किशोरी की गंभीर स्थिति विचलित करने वाली है। इसी तरह बुलंदशहर में 8 वर्ष की बच्ची से गैंगरेप की शिकायत मिली है। आखिर लोग कहां और किस पर भरोसा करें….?


   बिगड़ती कानून व्यवस्था के हालात के पीछे वस्तुतः खुद भाजपा सरकार का अपराधियों के आगे नतमस्तक हो जाना है। राजनीतिक प्रश्रय पाकर भाजपाई भी अब कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। यही नही सरेआम बेलगाम होकर कानून वालों पर भी हाथ उठाने लगे हैं। भाजपा विधायक थाना-तहसील में जाकर पुलिस वालों पर मनमाने काम का दबाव बनाते हैं। एक महिला दारोगा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। कई जगह पुलिस वालो से हाथापाई भी की गई।


   भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की जितनी बदनामी देश-विदेश तक हुई है वैसी कभी नहीं हुई थी। फिरौती, हत्या, अपराध और वसूली के बाद अब पुलिस रेप और गैंगरेप से भी बदनामी कराने लगी है। प्रदेश में बाबा बुलडोजर की बड़ी चर्चाएं है लेकिन यह बुलडोजर शासन-प्रशासन से खिलवाड़ करने वालों पर क्यों नहीं चलता है? गरीबों की झुग्गी बस्तियों को उजाड़ने में देर नहीं लगाने वाला बुलडोजर बच्चियों की नृशंस हत्या और रेप करने वालो को घरों तक क्यों नहीं पहुँच रहा है….?
                         

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button