आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

चोरी के आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा की कार्रवाई की गई।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

भेलसर(अयोध्या)। लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे बाइक चोरी के आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश पर मवई पुलिस द्वारा कुर्की नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई।
कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर पर कुर्की के लिए नोटिस चस्पा करने गए सैदपुर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गत वर्ष मां कामाख्या धाम मंदिर में दर्शन करने आये ग्राम बिसाही थाना खंडासा निवासी गोविंद शंकर पुत्र अमर नाथ की बाइक चोरी हो गई थी।इस प्रकरण में मवई पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।लेकिन पांचवा आरोपी ग्राम महुली थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर निवासी रिंकू पुत्र काली चरण लगभग एक साल से फरार चल रहा था।इस मामले का संज्ञान लेते हुए माननीय न्यायालय ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय अयोध्या ने पुलिस को धारा 82 के तहत आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई करने का निर्देश निर्गत किया।अदालत ने आरोपी को 30 मई तक कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।नोटिस चस्पा करने गए सैदपुर चौकी प्रभारी ने बताया की 30 मई तक यदि आरोपी कोर्ट में हाजिर नही होता है तो अदालत के आदेश पर आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button